फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा सकुशल संपन्न कराने पर अधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो साल के लॉकडाउन के बाद इस बार कस्बे में बालाजी शोभायात्रा सकुशल संपन्न कराने पर श्री हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जामा मस्जिद क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाये और शोभायात्रा में शामिल होकर खुशियां मनाई। बालाजी शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने पर सोमवार सुबह श्री हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर हनुमान सेवा समिति के लोगों ने एसडीएम संदीप कुमार, सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना, कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान व हलका दरोगा पवन सैनी को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया और बालाजी का प्रसाद भेंट किया। इस असवर पर शगुन मित्तल, राकेश गर्ग, अभिषेक गोयल, नीरज गोयल, अंकित जिंदल, संजू वर्मा, लाला पंकज, जयपाल कश्यप, सुशील कुमार व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें