शामली। नगर के फव्वारा चौक पर स्थित एक मिठाई के गोदाम में आपत्तिजनक स्थिति में महिला और युवक को देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गोदाम से निकाला और कोतवाली ले आई। जहां पर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि युवक से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार देर शाम फव्वारा चौक पर गोदाम में एक युवक-महिला अंदर गए। इसी दौरान लोगों ने उनको देख लिया। बताया जाता है कि कुछ युवक गोदाम में गए तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
इस पर वहां पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। फव्वारा चौक पर हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गोदाम से बाहर निकाला हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली में ले आई और दोनों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने महिला को तो उसके परिजनों को बुलवाकर हिदायत देते हुए छोड़ दिया। जबकि युवक से पूछताछ कर चल रही है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।