सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली
थानाभवन (शामली)। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के नेताओं पर विवादित पोस्ट करने को लेकर ग्रुप एडमिन ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाभवन के मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी फरमान अली ने थाने में तहरीर दी कि उसका सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक ग्रुप है। जो समाचार आदान प्रदान करने के लिए बनाया गया है। आरोप है कि एक गांव के पूर्व प्रधान ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। ग्रुप एडमिन होने के नाते पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान सहित सभी सदस्यों को ऐसी पोस्ट न डालने के लिए चेतावनी दी जा चुकी थी। यहां तक की समाचार के अलावा किसी भी प्रकार की पोस्ट डालने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।