फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में पंजीकरण की अनिवार्यता से परेशान ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, टीकाकरण कराइए और जिंदगी बचाइए
विज्ञापन

बाबरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन केवल ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही टीका लग पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले टीके को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां थी, लेकिन अब वे टीका लगवाना चाहते हैं, लेकिन पंजीकरण नहीं हो पाने के कारण टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। यदि पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर दी जाए तो टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ जाएगी।
बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण की पड़ताल की गई तो स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि पांच मार्च से अब तक करीब 2587 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 1512 पुरुष व 1075 महिलाओं को टीकाकरण किया गया है, जबकि गांव की आबादी करीब 14 हजार है। पीएचसी पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये बोले ग्रामीण
बाबरी पीएचसी पर गांव करौंदा हाथी निवासी महिला कमलेश ने टीकाकरण की दूसरी डोज ली। कमलेश का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने टीका लगवाया है। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
बाबरी निवासी सात वर्षीय बच्ची साकिया अपने 74 वर्षीय दादा बाबूशाह और बुजुर्ग दादी नसीरा को लाठी पकड़कर पीएचसी पर लाई। साकिया ने बताया कि उसके दादा-दादी को कम दिखाई देता है। बाबूशाह ने बताया कि पहले टीके को लेकर भ्रम था कि इससे बुखार होता है, जिससे जान जाने का खतरा रहता है, लेकिन अब उन्हें पता चला कि इससे कोई खतरा नहीं है, बल्कि कोरोना से बचाव है तो वे टीका लगवाने आए हैं।
गांव गोगवान जलालपुर निवासी राधाकृष्ण शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पीएचसी पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। राधाकृष्ण ने कहा कि दो माह पहले उन्हें बुखार आया था। अब वह पूरी तरह ठीक होने पर वह टीका लगवाने आए। पहले टीके को लेकर थोड़ी भ्रांति थी, लेकिन अब टीके को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है।
बाबरी निवासी वकील कुरैशी ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वकील ने बताया कि पहले टीके को लेकर तरह-तरह की बात हो रही थी, जिसे उन्हें टीका लगवाने में डर लग रहा था, लेकिन अब उन्हें पता चला कि टीके से कोई नुकसान नहीं है तो वह टीका लगवाने आ गए।
ये बोली प्रधान
बाबरी की ग्राम प्रधान अनुराधा सैनी ने बताया की ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा अब गांव मुनादी कराकर भी जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन

बुधवार को पीएचसी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हजीरो वाली धर्मशाला में टीकाकरण किया है। उनकी कोशिश रहेगी कि हर मोहल्ले में कैंप लगवाकर सभी लोगों को टीकाकरण कराया जाए। आंगनबाड़ी व आशाएं भी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही राशन डीलर से भी कहा गया है कि वह भी लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करते रहें।
गांव - बाबरी
आबादी - 14 हजार
टीके लगे - 2527
पुरुष - 1512
महिला - 1075
टीकाकरण कराने वाले- 45 साल से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें