फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच बजे तक करेंगे परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीआईओएस सरदार सिंह ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी लाने के लिए परीक्षकों को शाम चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे तक का समय बढ़ा दिया है। साथ ही एक परीक्षक को प्रतिदिन 50 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए, ताकि बोर्ड द्वारा निर्धारित चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके। अब तक सात दिन में 54 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ है।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से चल रहा है। चार मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के बोर्ड के आदेश हैं। सात दिन में 54 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो सकी है।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हाई स्कूल के निर्धारित परीक्षक 360 में से 268 उपस्थित रहे और 92 अनुपस्थित रहे। इंटर के 206 में से 85 परीक्षक उपस्थित और 121 अनुपस्थित रहे। इसकी वजह ये बताई गई कि एक तो प्रयोगात्मक परीक्षाएं होने के कारण परीक्षकों की लगातार कमी चल रही है। इसके अलावा जो परीक्षक आ रहे हैं, वे मनमाने तरीके से कम उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित कर रहे हैं। कुछ परीक्षक निर्धारित समय नौ बजे के बाद आ रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल में 50 और इंटर में 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए अब पांच दिन बचे हैं। इनमें शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होने के कारण दोपहर दो बजे मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। शुक्रवार को डीआईओएस सरदार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन में तेजी लाने और निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए परीक्षकों का समय नौ बजे से शाम पांच बजे किया गया है। अभी तक शाम चार बजे तक मूल्यांकन चल रहा था। इसके अलावा परीक्षकों को एक दिन में 50 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही परीक्षकों को रजिस्टर में मूल्यांकन केंद्र से जाने जाने का समय भी अंकित करना होगा
इंटर की चार विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
शामली। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कला कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इंटर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और गृह विज्ञान आदि विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इंटर की भूगोल, चित्रकला, गणित और संस्कृत की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया। अब तक हाईस्कूल की कुल प्राप्त 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 45605 और इंटर की कुल प्राप्त 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 20757 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें