शामली । पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार बार जनसंख्या के सापेक्ष मतदाताआें की संख्या 2.46 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। प्रशासन द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को होगा। अब सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी हैं। आरक्षण की सूची छह से आठ सितंबर के बीच चस्पा होगी।
अक्तूबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए छह से लेकर आठ सितंबर के बीच जिले के आरक्षण की सूची चस्पा की जाएगी। वर्तमान में जिले की जनसंख्या 10.37 लाख है, जिसमें कांधला ब्लॉक में 1,79,985, शामली ब्लॉक में 72,755, ऊन ब्लाक में जनसंख्या 2,54,174, थानाभवन में जनसंख्या 2,39,274, कैराना ब्लाक में 1,91,642 जनसंख्या है।
पंचायत चुनाव के लिहाज से जिले के पांच ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या 7,01,016 है। जिनमें कांधला ब्लॉक में 1,27,108, शामली में 1,19,648, ऊन ब्लाक मे 1,64,536, थानाभवन ब्लाक में 1,60,592, कैराना ब्लाक में 1,29,132 मतदाता हैं। इस बार पंचायत चुनाव मे जिले में कुल 84,444 मतदाता बढे़ हैं।
जिनमें कंाधला ब्लॉक में 14,941, शामली ब्लॉक में 7485, ऊन ब्लाक में 21,908, थानाभवन में 20,730, कैराना ब्लाक में 19,380 मतदाता शामिल हैं। पंचायत चुनाव के एडीओ वेदपाल सिंह, और हरी सिंह के अनुसार वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में जनसंख्या के सापेक्ष मतदाता प्रतिशत 65.47 प्रतिशत था जो वर्ष इस चुनाव में बढ़कर 67.93 हो गया है, यानि 2.46 प्रतिशत जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
ब्लाक - ग्राम पंचायत-
1- कांधला- 33
2- शामली- 34
3- ऊन- 71
4-थानाभवन- 50
5- कैराना- 42
कुल - 230।