फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक्टर हेडगेवार के नाम से जाना जाएगा चौक बाजार

विज्ञापन
थानाभवन में डॉक्टर हेडगेवार चौक का लोकार्पण करते गन्नामंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अब डाक्टर हेडगेवार के नाम से जाना जाएगा चौक बाजार
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे का चौक बाजार अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलीराम हेडगेवार के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डा. हेडगेवार चौक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

थानाभवन में नगर पंचायत बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर कस्बे के चौक बाजार का सुंदरीकरण कराया है। इस चौक का नाम अब डा. केशवराव बलीराम हेडगेवार के नाम पर डॉ हेडगेवार चौक रखा गया है। इसका लोकार्पण प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर किसी चौक या जगह का नाम इसलिए रखा जाता है कि महापुरुषों के आदर्शों को हम लोग अपने जीवन में उतार सकें। आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बलिदान कर दिया। इस दौरान शंकरदास, राकेश कांबोज, सभासद अनीता सैनी, प्रेमचंद, नीरज गोयल, धीरज नारंग, कुलदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें