फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब गणित की मुश्किलें हल करेगी विशेष किट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गणित के जटिल सवालों से परेशान छात्रों के लिए जल्द ही जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विशेष किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस किट में ज्यामिति इंस्टूमेंट, मीटर टेप, थर्मामीटर, काउंटिंग ग्रिड, क्यूब्स, क्लॉक, मेजरिंग कंटेनर और मीटर स्केल जैसी सामग्री शामिल है, जो छात्रों गणित की अवधारणाओं को आसान और समझने योग्य तरीके से सिखाएगी।
जनपद के 19 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित है। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के गणित के प्रति लगाव को बढ़ाने और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए इन किटों का उपयोग किया जाएगा। गणित के विषय को अक्सर चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन विशेष किट के माध्यम से इसे सीखना सरल और आकर्षक बन जाएगा। छात्रों के लिए तैयार किए गए उपकरण, जैसे कि काउटिंग ग्रिड और क्यूब्स उन्हें जोड़-घटाव, ज्यामिति और माप जैसी अवधारणाओं को प्रयोगात्मक तरीके से समझने में मदद करेंगे। 25 राजकीय विद्यालयों में से 19 राजकीय विद्यालयों में किट भेजी जा चुकी है। जिनका प्रयोग करते हुए पढ़ाई को सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

क्लॉक और मेजरिंग कंटेनर से समय और मात्रा की अवधारणाएं भी आसानी से सीखी जा सकेंगीं। विशेष किट से न सिर्फ छात्रों का गणित के प्रति रुझान बढ़ेगा, बल्कि पढ़ाई को रोचक बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शिक्षक वर्ग इसका उपयोग कर छात्रों को सरल उदाहरण और अभ्यास के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को आसानी से समझा सकेंगे। किट का उद्देश्य केवल सवाल हल करना नहीं बल्कि छात्रोें की समझ और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें