शामली। बॉलीवुड फिल्म डियर वर्सेज बियर के बाद अब लिलौन निवासी मुन्नवर मंसूरी की दूसरी फिल्म तेरी मेरी जिंदगी रिलीज के लिए तैयार है। नवंबर में रिलीज होगी।
गांव लिलौन में अपने आवास पर सोमवार को इस फिल्म के बारे में मुन्नवर मंसूरी ने इस फिल्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया शबनम गोर द्वारा यह फिल्म निर्देशित की। इसमें अनाथ बच्चों की कहानी दिखाई।
फिल्म में अभिनेता अनाथालय में बच्चों के साथ रहता है और उनकी हर ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश करता है। इसी बीच एक अमीर घर की लड़की उसकी जिंदगी में आती है। जहां दोनों के बीच प्रेम हो जाता है। इन सबके बीच उतार चढ़ाव को लेकर फिल्म का ताना बाना बुना।
मुन्नवर मंसूरी ने बताया हरियाणा सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म तेरी मेरी कहानी नवंबर महीने में यूपी और हरियाणा समेत उत्तराखंड में भी रिलीज होगी।