कैराना। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी कराई गई। इसके अलावा शाहजहांपुर जेल में बंद गैंगस्टर के आरोपी की भी कोर्ट में पेशी कराई गई।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस के बंदी रक्षक तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर मुंशाद खंद्रावली को लेकर कैराना पहुंचे। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मुंशाद खंद्रावली की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई। बाद में दिल्ली पुलिस के जवान आरोपी को वापस तिहाड़ जेल ले गए। इसके अलावा शाहजहांपुर जेल में बंद गैंगस्टर के आरोपी वीरेंद्र की फास्ट ट्रैक कोर्ट (गैंगस्टर) में पेशी कराई गई। पेशी के बाद शाहजहांपुर पुलिस आरोपी को वापस जेल ले गई।