शामली। जिले की सड़कों पर अभी भी 10 से लेकर 15 साल पुराने वाहन फर्राटा भर रहे हैं। अब छह हजार वाहन चालकों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किए गए हैं। एनओसी लेने के बाद उक्त वाहन एनसीआर में नहीं पड़ने वाले अन्य जिलों में चला सकेंगे।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों को रोक लगाने के आदेश है मगर अभी भी जिले की सड़कों पर पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। बताया कि 10 साल पुराने दो हजार और 15 साल पुराने 4 हजार वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिन्हें एनओसी लेने के लिए कहा गया है। पूर्व में भी 5448 वाहन चालकों को नोटिस जारी कर एनओसी दिलाई गई थी। कहा कि एनओसी लेने के बाद वाहन चालक एनसीआर में जो जिले शामिल नहीं हैं उनमें अपने वाहन चला सकेंगे। यदि जल्द ही वाहन चालकों ने एनसीओ नहीं ली तो पंजीयन निरस्त करा दिया जाएगा।