फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इददत में बैठी महिला के अपहरण की सूचना झूठी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अपहरण की सूचना निकली झूठी
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी विवाहिता पुत्री के अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो अपहरण की सूचना गलत निकली। महिला अपनी ससुराल में मिली।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व कैराना निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री को दस दिन पूर्व तलाक दे दिया था। इसके बाद से उसकी पुत्री अपने मायके में रहकर इद्दत कर रही थी। आरोप है कि मंगलवार शाम को युवक अपनी मां, बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ कार में सवार होकर उनके घर पहुंचे और मारपीट करते हुए उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। इस सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कैराना में आरोपियों के घर पर दबिश दी तो महिला अपनी ससुराल में मिली। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से आई है, उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। युवती के बयान दर्ज कर पुलिस टीम लौट आई। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से अपनी ससुराल गई है। महिला ने अपहरण की बात से महिला ने इंकार किया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें