थानाभवन। नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई 19 कॉलोनी को नगर पंचायत द्वारा 15 दिन का नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा का कहना है कि 15 दिन बाद इन कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बिना स्वीकृत कराए कॉलोनी बनाई जा रही है। खेती की जमीन में प्लाट काटकर उन्हें महंगे दामों पर बेचा है, जिनमें कुछ लोगों द्वारा आवास का भी निर्माण कर लिया गया है। इन आवास में बड़ी संख्या में ऐसे भी आवास है जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाए गए हैं। अधिशासी अधिकारी बताया पूर्व में कई बार जांच के आदेश दिए और कॉलोनी खाली करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।