फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सिर्फ शब्द नहीं, पूरी संस्कृति है

Sun, 08 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
mother's day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली । मदर्स डे के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटिकाओं से जीवन में मां का महत्व बताया। 
विज्ञापन


शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी के बच्चों द्वारा मां तू कितनी अच्छी है और केजी के बच्चों द्वारा प्यारी मां मुझको तेरी दुआ चाहिए आदि गीत और कविताएं सुनाई। कक्षा तीन से बारह तक के बच्चों के बीच पोस्टर, लेख और कविता की प्रतियोगिताएं हुई।

प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने मां शब्द का महत्व समझाया। झिंझाना के सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के बीच हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में टैगोर सदन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपप्रधानाचार्य डा. अरविंद वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


मदरलैंड पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। लघु नाटिका से संदेश दिया गया कि मां सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि पूरी संस्कृति है। रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण व नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा दस की छात्रा महक गर्ग व सृष्टि तरार ने मां शीर्षक पर आधारित कविता प्रस्तुत की। नौवीं की छात्रा निहारिका चौधरी और आशी गोयल ने तू कितनी अच्छी है मां गीत पर प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने कहा कि मां केवल जननी ही नहीं है, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। गढ़ीपुख्ता के एफडीएस स्कूल में मदर्स डे पर माताओं को बुलाया गया और उनके हाथों से केक कटवाकर बच्चों को वितरित किया गया। रॉयल पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने अपनी माताओं के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने मां का जीवन में महत्व समझाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रसन्न चौधरी भी पहुंचे।  उधर,‘मां’ शब्द में है सारे जहां का प्यार  कैराना। सेंट आरसी साईंटिफिक कॉवेंट स्कूल में मदर्स-डे का आयोजना किया गया।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने‘ सुंदर कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विद्यालय डायरेक्टर यशपाल पंवार ने कहा कि हमें सदैव नारी का सम्मान करना चाहिए।उधर, शामली के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स-डे पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कहा कि यह दिन मां को समर्पित है। मां हर परेशानी व दुख सुुख में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता हुई। वहीं, मेपल्स एकेडमी में मदर्स-डे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश संगल व प्रधानाचार्य अजय शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी। जिसके बाद डांस प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। 

बच्चों ने डांस पर प्रस्तुति देते हुए मां की ममता का गुणगान किया। उधर, वेदांतम पब्लिक स्कूल में भी मदर्स-डे मनाया गया। इस दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी कराई गई। बच्चों ने अपनी मां के लिए कार्ड तैयार किए।

विद्यालयों में मनाया गया मदर्स-डे 
कांधला। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मदर्स-डे पर बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित कर स्वागत किया गया। बच्चों की शिक्षा और विकास में मां के योगदान के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कविता, गीतों को प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता कमला ने और संचालन यामीन ने किया। वहीं, गांव गढ़ीश्याम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में माताओं के सम्मान में लघु नाटिका और गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बती देवी, प्रतिभा, सुदेश, रेणूलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन प्रधान अध्यापक ओमबीर सिंह ने किया।

मदर्स डे मनाया 
झिंझाना। गांव केरटू स्थित टैगोर शिक्षा निकेतन स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों की माताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल संचालिका पूनम जैन ने कहा कि मां शब्द ऐसा है, जिसकी तुलना किसी अन्य से नहीं की जा सकती। इस दौरान विशाल रावल, जयशिखा, अनुज ने गीत व नाटिका प्रस्तुत कर मां की महत्ता बताई। युवराज, विशाल, उज्ज्वल, प्रिंस, लवप्रीत, मनदीप, पावेद, सलमान आदि ने माताओं की वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें