फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र लिए, लेकिन जमा नहीं हुआ

Mon, 30 Oct 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैैैराना/ऊन।  नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्र खरीदने के लिए ही प्रत्याशियों की भीड़ रही। एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 27 और सभासद पद के लिए 120 नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।  

रविवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम सदर कोर्ट में शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की पत्नी अंजना बंसल के नाम से नामांकन पत्र उनके पुत्र अखिल बंसल व उनके अधिवक्ता ने खरीदा। इसके बाद सपा नेता विजय कौशिक की पत्नी सुमन कौशिक ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


तीसरा नामांकन सुशीला पत्नी सुरेंद्र सिंह शिव विहार शामली का अधिवक्ता दीपक कौशिक ने खरीदा। चौथा नामांकन पत्र  गीता पत्नी सुखचैन वालिया नया बाजार शामली ने खरीदा है। वहीं, शामली नगर पालिका के 25 वार्डों के सभासद पद के लिए पहले दिन 41 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। 

उधर, पंजीयन कक्ष में नगर पंचायत बनत के अध्यक्ष पद के लिए फारूख अहमद ने नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य पद के लिए छह नामांकन-पत्रों की बिक्री की गई है। तहसीलदार कोर्ट में बनाए गए थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया।

नायब तहसीलदार कोर्ट में जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि वार्ड सभासदों के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, चकबंदी न्यायालय में एलम नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया।  

नामांकन कक्षों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। बेरिकेडिंग से होकर ही नामांकन खरीदने के लिए व्यवस्था की गई। सीडीओ रेणू तिवारी, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।  

उधर, कैराना  तहसील में पहले दिन कैराना नगरपालिका परिषद के  अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद पद के लिए 39 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि  कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए केवल दो और सभासद पद के लिए चार नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई है। 

वहीं, इसके अलावा दूसरी तरफ तहसील ऊन में नगर पंचायत ऊन ,झिंझाना, गढ़ीपुख्ता के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए छह बूथ बनाए गए। रविवार
को पहले दिन नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए एक और नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा वहीं,  तीनों नगर पंचायतों के वार्ड सभासदों के लिए 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।  
विज्ञापन


अध्यक्ष पदों के लिए खरीदे गए नामांकन पत्र  
निकाय        नामांकन पत्रों की बिक्री 
शामली        04 
बनत        01 
एलम        01 
कांधला        02 
कैराना        13 
गढ़ीपुख्ता        05 
ऊन        01 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें