फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में नामांकन कक्ष के बाहर लगाई गई बैरिकेडिंग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज
विज्ञापन

शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र मंगलवार से दाखिल किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में तथा अन्य पदों के लिए ब्लॉक में नामांकन होगा। नामांकन कक्षों के बाहर बेरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालय में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा, जबकि जिला पंचायत सदस्य 19 वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में पांच कक्ष बनाए गए हैं। ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन कक्षों के बाहर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। बिना मास्क के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल प्रत्याशी और प्रस्ताव ही नामांकन परिसर में दाखिल हो सकेंगे। अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। नामांकन स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें