फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस टैक्स नहीं देंगे ईंट निर्माता

Fri, 18 Dec 2015 01:12 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली । शामली ईट निर्माता समिति की बैठक में वाणिज्य कर 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी वापस नहीं लेने तक समाधान योजना स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया। इसमें जिले के सभी ईट भट्टा मालिकों ने एडवांस टैक्स जमा नहीं करने पर आम सहमति बनी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के  कुड़ाना रोड पर भट्टा नंबर नौ पर शामली ईट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें शामली ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा जिले का कोई भी ईट भट्टे नहीं चल रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग ने 15 प्रतिशत की और जिला पंचायत ने ईट भट्ठों की बीस प्रतिशत रायल्टी बढ़ोत्तरी कर दी। उन्होंने कहा बढ़ी हुई वाणिज्य कर और रायल्टी वापस करने की मांग की।

 उन्होंने कहा ईट भट्टा मालिक वाणिज्य कर की समाधान योजना को स्वीकार नहीं करेंगे, और न कोई एडवांस टैक्स जमा करेंगे। जिला पंचायत की रायल्टी भी जमा नहीं  करेंगे। इसमें समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री सुनील गोयल,  विरेंद्र फौजी, महीपाल सिंह, रोहताश, सतीश कुमार, सतवीर, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें