शामली । सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, लंबी और ऊंची कूद की स्पर्धाओं में खिलाड़ी भाग लेंगे।
बृहस्पतिवार को सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के शुभारंभ कर दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम ओपी वर्मा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। जिसमें छात्रों ने अनेकों करतब दिखाये गये।
खेल प्रतियोगिता में दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, सेक रेस, फ्रॉग रेस एवं म्यूजिकल चेयर आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रधानाचार्य मीनू संगल, शाईजू नायर, अरविंद शर्मा, नीलिमा शर्मा, नीलम पराशर, सीमा पांचाल, कुलदीप निर्वाल, अनीता वत्स, मनोज कुमार, दिनेश, अमित, प्रीति, अंजू, सीमा जैन, सीमा, सोनिया धीमान, प्रियंका, आरूषि जैन आदि रही।