फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का नहीं कोई समाधान

विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में जाम की समस्या लाइलाज बनी हुई है। शहर में चौराहों और सड़कों पर जाम लगा रहने से वाहन चालक और राहगीर परेशान रहते हैं। अगले महीने गन्ना सीजन शुरू होने से जाम की समस्या और विकट हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी, मगर पुलिस-प्रशासन ने जाम के समाधान के लिए अभी तक कोई कार्य योजना तैयार नहीं की है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन लगने वाले जाम में लोग फंसने को मजबूर रहते हैं। शहर के हर मार्ग से लेकर चौराहे और बाजारों में जाम लगा रहता है। हल्के व भारी वाहनों से मुख्य मार्गों पर जाम लगता है तो बाजारों में ई-रिक्शाओं के कारण लोगों को जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ता है। शनिवार को भी शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
एमएसके हनुमान रोड समय दोपहर एक बजे
शहर के बीच से गुजरने वाले एमएसके रोड हनुमान रोड पर दोनों तरफ दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ प्राइवेट बस भी जाम में फंसी हुई थी। दुपहिया वाहन सवार लोग ऊपर नीचे होकर जाम से निकलने की कोशिश में लगे थे। कुछ देर बाद वाहन रेंग-रेंगकर चलने शुरू हुए। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका। इसी तरह धीमानपुरा में भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे बुढ़ाना मोड़ समय डेढ़ बजे
शहर के बीच में बुढ़ाना मोड़ पर मेरठ की तरफ से आने व जाने वाले भारी वाहनों ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। इनके बीच में रोडवेज बसें व कारें भी फंसी थी। जाम के कारण मेरठ की तरफ से आई बस से उतरकर पैदल शहर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। भारी वाहनों के बराबर से दोपहिया वाहन जैसे तैसे निकलकर जा रहे थे। राहगीरों जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से निकल रहे थे। ऐसी हालत शहर मे विजय चौक, फव्वारा चौक, रेलपार बाईपास आदि स्थानों पर बनी रहती है।
गन्ना मंत्री ने जाम का समाधान करने के दिए निर्देश
शामली। प्रदेेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में शहर की जाम की समस्या को उठाया। गन्ना मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगले महीने गन्ने का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे शहर में जाम न लगे और लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
शहर में यातायात व्यवस्था को संचालन के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और प्रशिक्षित होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। इसके अलावा कहीं भी वाहनों का जाम लगता है तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात संचालित कराते हैं।
विज्ञापन

-भंवर सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें