फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूट व कार चोरी का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एक पखवाड़े पूर्व कस्बे के मोहल्ला खैल में महिला से हुई लूट व कस्बे के शिवालय रोड से दुल्हन के गहने सहित कार को चोरी कर ले जाने की घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने एसपी सुकीर्ति माधव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी अफरोज पत्नी फरीद से 15 नवंबर को तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए सोने के कुंडल और दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके अलावा कस्बे के शिवालय रोड से 22 नवंबर को इमरान की पुत्री की बरात कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान से आई थी। बरात में दूल्हे का पिता कुर्बान अपने भांजे आजाद के साथ कार में सवार होकर कस्बे में आया था। कार में दुल्हन के जेवरात व 40 हजार रुपये के कीमती कपड़े रखे थे। चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार को जेवरात सहित चोरी कर लिया था। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने आज तक उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। पीड़ितों ने एसपी सुकीर्ति माधव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें