शामली के मुजफ्फरनगर रोड पर गर्मी से बचाव के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं महिलाएं। संवाद
शामली। जिले में उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। लगातार दूसरे दिन अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
बारिश थमने के बाद फिर से तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन निकलते ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करती रही। बारिश से जमीन में नमी बनने और तेज धूप के कारण मौसम में उमस बनी है। उमस बनने से लोग बेहाल रहे। पंखे व कूलर में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोग घर से बाहर निकलने से बचते रहे।
पिछले 24 घंटे में जिले में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को सुबह से धूप निकलने के साथ ही उमस व गर्मी बनी रहेगी।