फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनंतिम मतदाता सूची पर पहले दिन नहीं आई कोई भी आपत्ति

Sat, 17 Jan 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधियों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले की दो शाखाओं में शुक्रवार को अनंतिम मतदाता सूची पर कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम ने बीडीओ नत्थू राम को शामली और ऊन बीडीओ सुधीर कुमार सिंह को झिंझाना का आरओ घोषित किया गया है। पहले दिन ऊन और शामली बीडीओ के यहां अनंतिम मतदाता सूची पर दावे-आपत्ति करने वाला कोई भी किसान नहीं पहुंचा है। हालांकि भाजपा और रालोद शामली और झिंझाना से अपने प्रतिनिधि उतारने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले की दोनों शाखाओं के लिए जोड़-तोड़ का दौर भी शुरू हो गया है। जिले में कुल 7316 किसान मतदान करेंगे।
जिले में बैंक की शामली और झिंझाना शाखाएं हैं। इन दोनों शाखाओं में कुल 7316 किसान सदस्य हैं, जिनमें शामली शाखा में 456 और झिंझाना शाखा में 6860 किसान मतदाता शामिल हैं, जो चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव का कार्यक्रम
19 जनवरी : आपत्ति निस्तारण एवं प्रदर्शन
20 जनवरी : नाम निर्देशन पत्र दाखिल
21 जनवरी : जांच एवं वैध प्रपत्रों का प्रदर्शन
22 जनवरी : नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन
27 जनवरी : सुबह 8 बजे से मतदान, शाम 4 बजे के बाद मतगणना

प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव
छह से 16 फरवरी तक प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। 17 फरवरी को सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शामली बीडीओ नत्थू राम को शामली और झिंझाना का चुनाव अधिकारी ऊन बीडीओ सुधीर कुमार बनाकर शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

— शुभम मलिक, एआर को-ऑपरेटिव, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें