फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कन्या सुमंगला योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के नए लक्ष्य को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि शामली के नए लक्ष्य 13000 हजार के सापेक्ष अब तक जिन विभागों को लक्ष्य दिया गया था उसमें संबंधित विभाग द्वारा अब तक 3870 फार्म ऑन लाइन कराए गए।, जो लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बहुत ही धीमी है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए नए लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा चिह्नित कर आवेदन प्राप्त करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना में जो आवेदन प्राप्त हुए है, उनकी शीघ्रता से जांच करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को समय से उपलब्ध करा दें, ताकि पात्र को योजना का लाभ मिल सके। डीएम ने कहा कि यह योजना योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी तहसीलदार राजकुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें