फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की नहीं मिली स्वीकृति

Thu, 25 Feb 2016 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन में शामली के विजय चौक से लेकर बुढ़ाना रेलवे फाटक के पास रेलपार तिराहे तक चौड़ीकरण के लिए शासन से भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिस कारण शहर में फोरलेन मात्र दस मीटर चौड़ा ही बन पाएगा।
विज्ञापन


 85 किमी लंबा मेरठ-करनाल फोरलेन लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। मेरठ जिले की सीमा से लेकर शामली जिले की सीमा बिड़ौली यमुना नदी के पुल तक शामली शहर से लेकर टिटौली गांव तक छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है।

टिटौली गांव से लेकर पेड़ों के कटान न होने के कारण चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटका पड़ा था। इसके लिए टिटौली गांव से लेकर शामली के विजय चौक तक पेड़ों का कटान चल रहा है। एएसपी कार्यालय से लेकर विजय चौक तक मात्र कुछ पेड़ काटे गए थे। टिटौली गांव से लेकर विजय चौक तक खंभों को लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


  अधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने शामली शहर के विजय चौक से लेकर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास रेलपार तिराहे तक फोरलेन के चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।  विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि शासन से अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है। फिलहाल शहर में दस मीटर भूमि में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

 मेरठ-करनाल फोरलेन का बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उधर, प. उप्र के संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के माध्यम से शिवपाल सिंह यादव से मिलकर शामली बाईपास का प्रस्ताव को शासन में स्वीकृति दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें