फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पुलिस का डर रहा, न नियमों की परवाह

Thu, 03 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक पर बिना हेलमेट लगाए जाते तीन छात्र। - फोटो : बाइक पर बिना हेलमेट लगाए जाते तीन छात्र।
विज्ञापन
शामली में पुलिस ने यातायात जागरूकता माह के मद्देनजर शहर लेकर देहात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया  हुआ है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। बावजूद इसके नियम तोड़ने वाले बाज नहीं आ रहे। बृहस्पतिवार को भी शहर में विभिन्न मार्गों पर दुपहिया वाहन चालक ट्रिपल राइडिंग और बगैर हेलमेट के वाहन चलाते नजर आए। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में वाहन चेकिंग चल रही है। यातायात जागरूकता माह मनाते हुए लोगों को यातायात नियमों               का पालन करने के लिए जागरूक करने के साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। 

जैसे ही पुलिसकर्मी किसी चौराहे पर चेकिंग करते हैं, उस दौरान तो वाहनों चालकों में हड़कंप मचा रहा, लेकिन शहर अन्य मार्गों पर लोग यातायात नियमों का खुला   उल्लंघन करते घूम रहे हैं। शहर के बुढ़ाना रोड, एमएसके रोड, दिल्ली रोड और कैराना रोड पर बहुत से लोग दुपहिया वाहन पर तीन    सवारी और बगैर हेलमेट वाहन चलाते पाए गए। खास बात यह है कि स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी एक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे हैं, तो कुछ लोग पत्नी और तीन तीन बच्चों को   बाइक पर बैठाकर जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। इन्हें न तो पुलिस का डर है, न ही नियमों की परवाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें