फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, परिजन बोले- गिरफ्तारी के बिना संतुष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोहनबीरी की हत्या के मामले में दस दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। महिला का शव 16 अक्तूबर को गन्ने के खेत से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया था कि लूट के बाद गला दबाकर सोहनबीरी की हत्या की गई थी। मृतका के पुत्र सुदेश ने बताया कि उनकी मां के कानों के जेवर गायब थे। परिवार घटना के बाद से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सुदेश का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा नहीं करती, तब तक परिवार संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। परिजनों ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। बच्चू सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें