फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाबरी मेले में देवबंद के बुजुर्ग दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी कस्बे में दुर्गा मंदिर पर चल रहे मेले में रविवार को एक बुजुर्ग दुकानदार इस्लाम (70) की अचानक मौत हो गई। वह मेले में पटरी पर बैठकर बीड़ी, माचिस और टॉफी आदि सामान बेचकर गुजर-बसर करते थे।
विज्ञापन

इस्लाम जिला सहारनपुर के देवबंद के निवासी थे। आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचित किया है। बाबरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन अभी तक बाबरी नहीं पहुंचे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें