शामली । ऑल इंडिया सैनी सभा की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि कांधला महापंचायत मामले में यदि मंचासीन नेताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने दबाव में आकर कोई कार्रवाई की, तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुरजोर विरोध किया जाएगा।
मंगलवार को कैराना रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में ऑल इंडिया सैनी सभा की मासिक मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई। उसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी और ग्राम प्रधानों को बधाई दी गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डाक्टर राजकुमार सैनी, मनोज सैनी, भोपाल सैनी, राकेश सैनी कैराना, सुभाष सैनी मलकपुर, बिजेंद्र सैनी गढ़ीपुख्ता, पुष्कर सैनी पंजीठ, अशोक सैनी वेदखेड़ी, राकेश कुमार सैनी, सलेक चंद सैनी, बाबूराम सैनी, मेनपाल सैनी, आत्माराम सैनी, जनेश्वर सैनी, राजेंद्र सैनी, नीरज सैनी, चरण सिंह सैनी आदि रहे।