शामली। दिल्ली रोड स्थित इंडियन-इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान सिटी ग्रीन में नववर्ष 2016 के आगमन पर हास्य क वि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देश भर के प्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ कर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।
शुभारंभ डीएम ओपी वर्मा-सीडीओ विनोद सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। आईआईए के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने उद्यमियों की टीम के साथ स्वागत करते हुए नए साल की शुभकामना दीं। पूरे साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पद्म श्री सुनील जोगी हरियाणा से आए अनिल अग्रवंशी, मध्यप्रदेश से जबलपुर से आए सुदीप भोला, मेरठ से आए अनामिका अंबर ने हास्य रस कविताओं ने देश की राजनीतिक व्यवस्था पर, शहीदों के सम्मान, परिवारों में एक जुटता का संदेश देते हुए श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में आईआईए के पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, मनीष जैन, मधु मित्तल द्वारा तंबोला आयोजित किया गया। डीएम ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने कवियों ने का माला पहनाकर और शाल उढ़ाकर स्वागत किया गया। समारोह में आईआईए के संरक्षक राजेश्वर बंसल, अशोक बंसल, मोहित जैन की ओर से मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मयंक जैन, वेद प्रकाश आर्य, महासचिव अशोक कुमार मित्तल, आशीष जैन, चरत बंसल, सुभाष धीमान, अमर जैन, विजय कुमार, डाक्टर सुनील माहेश्वरी, केके नरूला, अनुज गोयल, रजनीश गोयल, विपुल मित्तल, राजन बत्रा समेत जिले के उद्यमी मौजूद रहे।