-होली चाइल्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का दिया था टारगेट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के नहर पटरी स्थित क्रिकेट एकेडमी में हुए मुकाबले में निर्वाल क्रिकेट एकेडमी मुंडेट ने होली चाइल्ड सिंभालका को चार विकेट से हरा दिया। निर्वाल एकेडमी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह मैच अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होली चाइल्ड सिंभालका की टीम ने 38.4 ओवर में 229 रन बनाए। पूरी टीम ऑल आउट हो गई। अमित कुमार ने 33 गेंद में सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली। वाशु निरवान ने भी 26 गेंद में 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्वाल एकेडमी की ओर से निखिल भाटिवान ने आठ ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। सजल खान ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी निर्वाल एकेडमी की टीम ने 32.5 ओवर में छह विकेट खोकर 230 रन बनाए। प्रशांत सूर्य सैनी ने 53 गेंद में सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली। राजीव शर्मा ने 44 गेंद में 48 रन बनाकर उनका साथ दिया। होली चाइल्ड की ओर से अंश धामा और वंशु शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। प्रशांत सूर्य सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।