फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संसोधन कानून के विरोध के लिए उकसाने पर 9 को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के लिए उकसाने के आरोप में प्रधान सहित नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली) । नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए दुकानदारों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। एसडीएम द्वारा जमानत नामंजूर कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग शामली बस स्टैंड पालिका मार्केट के पास दुकानदारों से दुकानें बंद करके नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने तथा धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मामौर के ग्राम प्रधान नूरदीन, सरवर अली निवासी गोगवान, सरवर तथा अफसर, जाहिद, शाबीर, सज्जाद निवासी मोहल्ला आलकला, वसीम निवासी मामौर, परवेज निवासी पावटी कला का शांति भंग में चालान करके उपजिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर दिया। उपजिला मजिस्ट्रेट डॉ अमित पाल शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें