शामली। सिखों के गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्मदिवस के प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया गया। शहर के गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन व गुरुव का पाठ आयोजित करके संतो को निहाल किया गया। सोमवार को शहर के गुरुद्वारे को रंगीन बिजली की झालरों से सजा दिया गया। सुबह के समय गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन व गुरुवाणी का पाठ किया गया। इस मौके पर ज्ञानी हरजिंदर सिंह ने संगतों को गुरु गोविंद जी महाराज के समाजसेवा का उल्लेख किया।
उन्होंने पूरे विश्व को भाईचारे का संदेश दिया था। ज्ञानी हरमीत सिंह हजूरी रागी जत्थे ने गुरुवाणी का पाठ करके संगतों का निहाल किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का सारा जीवन जनता के उपकार व मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर संगतों को लंगर वितरित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सरदार अर्जुन सिह, जीत सिंह, गुरुचरण सिंह, बाबा कश्मीर सिंह, मास्टर मनजीत सिंह, डाक्टर हरदीप सिंह, राजदीप सिंह, सेवाराम, गुलशन कुमार चानना, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, शमशेेेेर सिंह अमनदीप, रामचंद्र तनेजा, दर्शन सिंह का सहयोग रहा।