फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली पहुंची बाइक राइडर्स की गूंज

Tue, 26 Dec 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
bike ralli - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के हक की गूंज को बुलंद करने निकली बाइक राइडर्स सोमवार को शामली में पहुंची, तो शहर की फिजा में महिलाओं के बुलंद इरादों का माहौल पैैदा किया। अमर उजाला की सहभागिता से गूंज कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकार और कानून के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


सोमवार को बाइक राइडर्स मेरठ से चलकर बागपत होते हुए शाम करीब छह बजे शामली में पहुंचे। गूंज संस्था प्रमुख व नामचीन महिला बाइक राइडर पल्लवी फौजदार के निर्देशन में अमर उजाला से मोनिका सचदेवा सहित 12 महिला बाइक राइडर्स काफिले मेें शामिल रहीं। शामली के दिल्ली रोड अजंता चौक के पास पेट्रोल पंप पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए शिव चौक पर पहुंचीं।

वहां पर बाइक राइडर्स टीम ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रैली की लीडर गूंज संस्था की पल्लवी फौजदार रहीं।
पल्लवी 20 वर्षों से कर रही बाइक राइडिंग ः गूंज संस्था प्रमुख और बाइक राइडिंग के माध्यम से देशभर में बेटी बचाओ का संदेश दे रही पल्लवी फौजदार करीब 20 वर्षों से बाइक राइडिंग कर रही है। वह मूलरूप से आगरा की रहने वाली हैं, जबकि पल्लवी फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में निवास करती हैं। उनका कहना है कि हैवी बाइक चलाना हमेशा पुरुषों का वर्चस्व माना जाता है, इस मिथक को तोड़ने और माहौल बदलने के लिए मैने बाइक राइडिंग करना आरंभ किया।
विज्ञापन


टीम में शामिल महिला बाइक राइडर्स रोहिणी से मोनिषा, नोएडा से मोनिका सचदेवा, उत्तराखंड से ममता राना, चेन्नई से अनीता कृष्णन, नोएडा से सीमा सेठ, दिल्ली से सुजाता, जयपुर से तरुणा सिंह, गुवाहटी असम से निर्मली व एन शर्मा एवं कोलकाता से कृष्णा सिंह एवं लखनऊ से चारु शामिल रहीं। इसके साथ ही शामली से महिला हेल्पलाइन 181 से प्रियंका शर्मा, पारुल चौधरी व रिहाना सुल्ताना रहीं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें