फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में परिवार को बेहोश कर नकदी-गहने लेकर नवविवाहिता फरार

Mon, 28 Dec 2020 06:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता परिवार के सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर रात को 70 हजार रुपये और गहने समेत लाखों का सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने बागपत जिले के एक युवक के साथ पत्नी के फरार होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह शहर कोतवाली में एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी एक माह पहले 25 नवंबर को जिला बागपत के बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि उसने शुक्रवार रात को परिवार के सभी सदस्यों को खाने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। वह घर में रखे 70 हजार रुपये, सोने की दो तोले की चेन, दो अंगूठी, टीका, चांदी की 20 तोले की पायजेब, बिछुए, मंगलसूत्र आदि समेटकर फरार हो गई।

सुबह जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो घटना का पता चला। पीड़ित ने बताया कि सुबह उसे अपनी पत्नी के घर पर पता किया तो वहां से बड़ौत क्षेत्र के दूसरे गांव के युवक का नाम सामने आया। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें