कांधला। कस्बे में नवयुवा शक्ति संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाकर उसके बनाए सामान का बायकाट करने की अपील की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर चीनी सरकार से युद्ध में देश को युवाओं को मौका दिए जाने की मांग है।
सोमवार शाम पूर्वी यमुना नहर के निकट नवयुवा शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार आडवाणी की ओर से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में स्लोगन बोर्ड को लेकर चीन के सैनिकों और राष्ट्रपति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चीन के मोबाइल और अन्य उपकरणों को एकत्रित कर आग लगा दी। देशवासियों से चीन निर्मित प्रोडक्ट का बॉयकाट करने की अपील की। नवयुवा शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार आडवाणी ने कहा कि चीन के सैनिकों के द्वारा धोखे से हमारे जवानों पर किए गए हमला निंदा की है। केंद्र सरकार को 20 जवानों की शहादत को याद रखते हुए चीन को करारा जवाब देना चाहिए। इस दौरान सभासद दीपक सैनी, मोनू शर्मा, मांगे कश्यप, रिक्की काकरान, रूपेश प्रजापति, जगरोशन, सोनू, बाबू कश्यप सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।