शामली। शहर के ज्वाहर गंज मंडी निवासी किराना के बड़े कारोबारी संजीव जैन के बेटे शुभम जैन की इसी साल मार्च में शादी हुई थी। शुभम ओर उनकी पत्नी शिल्पी पिछले दिनों ही सिंगापुर, मलेशिया आदि विदेशी यात्रा पर घूमने गए थे। शुभम के अनुसार उनका कुछ ओर दिन घूमने का प्लान था, लेकिन नए साल की वजह से पहले ही घर लौट आए हैं। नया साल अपने पापा मम्मी और पूरे परिवार के साथ मनाने का प्लान है। ऐसे मौके पर घर के बडे़े सदस्य साथ हों तो मजा ही अलग होता है। शुभम के अनुसार मंगलवार की रात को परिवार संग पार्टी करने की तैयारी है।
घर पर ही डांस पार्टी और डिनर का इंतजाम
काका नगर निवासी रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने तो अपने घर पर ही पार्टी रखी है। बताया कि उनके चार परिवारों से फैमिली ट्रम्स हैैं। सभी परिवार बच्चों सहित उनके यहां मंगलवार शाम रात आठ बजे पहुुुुंचेंगे। घर पर ही म्यूजिकल डांस आदि के अलावा गेम्स भी खेले जाएंगे। रात 12 बजे तक ये कार्यक्रम चलेगा। सभी मिलकर इंज्वॉय करेंगे। उनके यहां ही सबके डिनर की व्यवस्था की गई है।