शामली। नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन के निर्माण के लिए धनराशि जारी होने के बाद नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हो गई है। निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के भवनों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। राजकीय निर्माण निगम शुरु कर देगा।
30 मार्च 2025 में शामली कलक्ट्रेट निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये और विकास भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर इकाई के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि शामली कलक्ट्रेट का पांच करोड़ रुपये और विकास भवन का तीन करोड़ रुपये के नए सिरे से आनलाइन टेंडर मांगे जाएंगे। टेंडर खोले जाने के बाद ठेकेदार का नाम चयनित कर लिया जाएगा। अनुबंध प्रक्रिया पूरी होने पर अगले माह शामली कलक्ट्रेट और विकास भवन का काम शुरू हो जाएगा। शामली कलक्ट्रेट का अगले आठ माह और विकास भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा।