फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 211 करोड़ रुपये की लागत का शामली मे नवीन पुलिस लाइन का हुआ अनुमोदन-

विज्ञापन
विज्ञापन
211 करोड़ रुपये की लागत से शामली में नवीन पुलिस लाइन का होगा निर्माण
विज्ञापन

शामली। भैंसवाल रोड पर प्रस्तावित नवीन शामली पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर लखनऊ में वित्तीय समन्वय समिति की दो घंटे चली बैठक में 211 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया। अनुमोदन के बाद वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा।
शनिवार को लखनऊ में वित्तीय समन्वय समिति की बैठक से लौटे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड रविंद्र सिह ने बताया कि शुक्रवार को शाम चार बजे लखनऊ में वित्त नियोजन सभाकक्ष में वित्तीय समन्वय समिति की बैठक दो घंटे चली थी। शामली की नवीन पुलिस लाइन को लेकर चर्चा की गई। नोएडा से डिजाइन कसंलटेंट रचित कुमार शामली आकर पुलिस लाइन का 211 करोड़ रुपये का इस्टीमेट पेश किया गया था। बैठक में 211 करोड़ रुपये की नवीन पुलिस लाइन के इस्टीमेट का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन का अनुमोदन के बाद वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब तथ्य है कि 28 सितंबर 2011 को शामली नया जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में शामली पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि चिह्नित करके आरक्षित कर दी गई थी। शासन से नामित निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने एसपी कार्यालय का निर्माण कराकर पुलिस विभाग को दो साल पहले हस्तांतरित कर दिया गया था। निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल रोड पर स्थित नवीन शामली पुलिस लाइन का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था, बाद में शासन ने पुलिस लाइन की निर्माण एजेंसी लोकनिर्माण विभाग घोषित कर दिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के इंजीनियरों की टीम ने शामली पुलिस लाइन के आवासीय, अनावासीय भवनों का 232 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष एक मार्च 2020 को भैंसवाल रोड स्थित पुलिस लाइन की आधारशिला रख चुके हैं। बैठक में गृहसचिव अवनीश अवस्थी, लोक निर्माण विभाग की ओर विशेष सचिव और विभाग के डिजाइन कंसलटेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें