फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में विधि विधान के साथ नई मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव ताना में सोमवार रात को एक असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई प्रतिमा के स्थान पर मंगलवार रात को ही पुलिस प्रशासन के सहयोग दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात धर्मस्थल में दूसरी मूर्ति विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। इस दौरान धर्मस्थल कमेटी के प्रबंधक रामकुमार, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, थानाध्यक्ष संदीप बालियान आदि की मौजूदगी में मूर्ति स्थापना की गई। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया की मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश में चार टीमें लगी हुई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार रात को धर्म स्थल में असामाजिक तत्वों द्वारा देव मूर्ति खंडित कर दी थी। पुजारी ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें