फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरे दिन नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना मुक्त होने में जिला अब बस एक कदम दूर है। तीन दिन से कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज ठीक होने पर जिले में अब मात्र सक्रिय मरीज भी एक ही रह गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अब भी पहले की तरह सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है कि जिले में तीसरे दिन भी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। मंगलवार को कोरोना का एक मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब मात्र एक सक्रिय मरीज रह गया है। यही स्थिति रही तो जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना का नया केस नहीं मिला है। एक मरीज ठीक होने के बाद अब सक्रिय मरीज ही एक रह गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि कोरोना का नया केस न मिलना पूरे जिले के लिए राहत की बात है, लेकिन इससे यह न समझें कि कोरोना का खतरा टल गया है। इसलिए लोगों को पहले की तरह कोरोना से बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। सोशल डिस्टेंस व फेस मास्क लगाकर रखें और हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें