शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्रबोस के चित्र के सम्मुख प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुमित गुप्ता, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, वीणा अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वाणिज्य प्रवक्ता संदीप कुमार ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आनंद कुमार, रविंद्र कुमार, श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर, सुमित गुप्ता मौजूद रहे।
मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने नेताजी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। जलालाबाद कस्बे के ग्रीन वैली जूनियर हाई स्कूल, सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल, बीएसएम ग्लोबल स्कूल, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी. पब्लिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल में नेताजी को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लघु नाटक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीमा तोमर, सुनीता शर्मा, गुड़िया पाल, महावीर सिंह, विभा, तन्वी, रीना, आरती, मुस्कान, शिल्पा, प्रीति, शिखा, सोनिका आदि उपस्थित रहे।
शामली मेपल्स एकेडमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली आर के इन्टर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पअर्पित करते छात्र व प्रधानाच?- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेश भूषा में सजे बच्चे- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म दिवस पर सांस्कृतिक ?- फोटो : SHAMLI
शामली सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म दिवस पर सांस्कृतिक ?- फोटो : SHAMLI