फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सकों के बीच हुए विवाद की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में चिकित्सकों के बीच हुए विवाद की जांच शुरू
विज्ञापन

शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में मरीज के उपचार को लेकर चिकित्साधीक्षक और आर्थोपेडिक सर्जन के बीच हुए विवाद के लिए गठित टीम ने सीएचसी पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीएमओ द्वारा गठित टीम ने सीएचसी से डाक्टर, स्टाफ नर्स समेत करीब 12 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
सीएचसी शामली में बुधवार सुबह मरीज के उपचार करने को लेकर चिकित्साधीक्षक डा.रमेश चंद्रा और ऑर्थोपेडिक सर्जन डा.जाहिद अली त्यागी के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच जमकर नोंकझोक और कहासुनी हुई थी। उस समय तो जैसे तैसे मामला शांत हो गया था। इसके बाद दोपहर में दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई और हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सक व स्टाफ ने पहुंचकर किसी तरह मामला संभाला था। इस मामले में दोनों ने सीएमओ डा. संजय भटनागर के सामने अपना-अपना पक्ष रखते हुए एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए सीएचसी शामली के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा.सुशील कुमार, एसीएमओ प्रशासन डा. केपी सिंह और एसीएमओ पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.अशोक कुमार हांडा को शामिल कर जांच टीम गठित की थी। बृहस्पतिवार को टीम ने सीएचसी पहुंचकर प्रकरण की जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम ने चिकित्साधीक्षक डा. रमेशचंद्रा, डा. जाहिद अली के बयान लिए। इसके अलावा जांच टीम ने उस समय ड्यूटी पर मौजूद सीएचसी के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय समेत करीब 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। जांच टीम शाम तक बयान दर्ज करने में लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डा.संजय भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके द्वारा गठित की गई जांच टीम ने सीएचसी में जाकर जांच की है। चिकित्सक और सीएचसी स्टाफ के कई लोगों के बयान दर्ज किए है। जांच पूरी होने के बाद टीम द्वारा रिपोर्ट को बंद लिफाफे में डीएम अखिलेश सिंह और एडी हेल्थ सहारनपुर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा चिकित्सकों का विवाद
सीएचसी में चिकित्साधीक्षक और ऑर्थोपेडिक सर्जन के बीच हुए विवाद का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। बताया गया है कि स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ ने भी इस मामले की जानकारी ली गई है। शासन स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। सीएमओ का कहना है कि उनके द्वारा जिलाधिकारी और एडी हेल्थ सहारनपुर को इस मामले से अवगत कराया जा चुका र्है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें