फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना हमलावर पकड़े गए, ना गाड़ी हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव बसेड़ा आबकारी टीम पर हमला करने के मामले में न तो गाड़ी पकड़ी जा सकी और न हमलावर पुलिस के हत्थे चढ़ पाए। आबकारी टीम पर हुए हमले में इंस्पेक्टर समेत टीम के छह सदस्य घायल हो गए थे। मामले में 10 नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे आबकारी की टीम झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। हरियाणा की ओर से आ रही एक पिकअप को आबकारी की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी यमुना तटबंध पर लेकर भाग लिया। गाड़ी का पीछा करते हुए टीम गांव बसेड़ा में पहुंची थी। यहां पर आरोपी व उसके अन्य साथियों ने आबकारी की टीम पर हमला कर इंस्पेक्टर अजय सिंह समेत टीम के छह सदस्यों को घायल कर दिया था।
आबकारी इंस्पेक्टर की ओर से सादा पुत्र ढाला, सोनू ,सारिक पुत्र रूफला, नौशाद, इरशाद पुत्र लियाकत, असलम, इसरार पुत्र नैकी, नौशाद, इसरार पुत्र याकूब व शकील पुत्र रहनुबाज तथा 8- 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक न तो पिकअप गाड़ी को बरामद कर सकी और न ही टीम पर हमले के आरोपियों का सुराग लगा है। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शराब की गाड़ी व आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें