फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एथलेटिक्स में अंकित ने जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
शामली मैडल व प्रमाण पत्र दखिता काबडौत निवासी अंकित कुमार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पांचवीं यूप स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काबड़ौत निवासी अंकित कुमार ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते हैं। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आयोजन छह एवं सात मार्च को गाजियाबाद में किया गया। काबड़ौत निवासी दिव्यांग अंकित ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। बीते वर्ष मेरठ में हुई स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अंकित ने गोल्ड मेडल जीता था। एक हाथ से दिव्यांग अंकित के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और उसके परिजनों ने शानदार स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दस फरवरी 2018 को लखनऊ में गोल्ड, सिल्वर मेडल, वर्ष 2017 में पांच हजार मीटर और 1500 मीटर में गोल्ड मेडल जीत चुका है। वह कोच संदीप बालियान के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें