फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कपड़ा व्यापारी पर पड़ोसी ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर के रामनगर कांधला देहात निवासी कपड़ा व्यापारी शमीम पर उसके ही पड़ोसी द्वारा पिस्टल से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी शमीम ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपने घर के साथ ही कपड़े का शोरूम बनाया हुआ है। अप्रैल माह में जब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शराब के ठेकों के लाइसेंस जारी किए गए थे, तभी उनके पड़ोसी ने अपने मकान में एक दुकान शराब ठेकेदार को किराए पर दे दी थी।
इस पर पूरी बस्ती ने शराब की दुकान का विरोध किया था और अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। शमीम का कहना है कि तभी से एक पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है।
आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात करीब 10:35 बजे, पड़ोसी हाथ में पिस्टल लेकर गली में घूमता नजर आया। कुछ देर बाद वह अपने घर में गया और खिड़की से बाहर झांककर शमीम पर लगातार चार गोलियां दागीं। गनीमत रही कि व्यापारी बाल-बाल बच गया। गोलियों के निशान अब भी मकान की दीवार पर साफ नजर आ रहे हैं, जबकि अगले दिन सुबह आरोपी को खिड़की के पास से गोलियों के खोखे उठाते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। व्यापारी ने पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में पेश की। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह भय के माहौल में जी रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें