कांधला। गांव खन्द्रावली में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक घोड़े की मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक घायल हो गया। गांव निवासी फुरकान अपनी घोड़ा-बुग्गी में ईंटें लादकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार को भी वह ईंटें लेकर गांव लौट रहा था, तभी खंन्द्रावली में अंकित कुमार के बाग के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।