फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बालिकाओं का जीवन सुधार रही नीरज रानी

विज्ञापन
थानाभवन में महिलाओं को सम्बोधित करती डॉ नीरज रानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गरीब बालिकाओं का जीवन सुधार रहीं नीरज
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। गरीब परिवारों की बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अतर सिंह डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डा. नीरज रानी अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जुटी हुईं हैं। वह अपने आसपास की छात्राओं को मुफ्त किताबें देने के साथ ही निशुल्क पढ़ाती भी हैं। स्वरोजगार के लिए उनका मार्गदर्शन भी करती हैं।
विज्ञापन

अतर सिंह डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. नीरज रानी बालिका शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। गांव हसनपुर लुहारी निवासी स्वर्गीय डा. किरणपाल सिंह की पुत्री नीरज अतर सिंह डिग्री कालेज की प्राचार्या हैं। गरीब बेटियों को नीरज स्वयं अपने वेतन व सामाजिक संगठनों की मदद से निशुल्क किताबें मुहैया कराती हैं। अब तक उन्होंने करीब 200 बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा देकर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वह बताती हैं कि कॉलेज समय के बाद वह अपने घर पर बालिकाओं को शिक्षा देती हैं। अब भी उनके पास आठ-दस बालिकाएं शिक्षा के लिए आती हैं। वह उन्हें पढ़ाने के साथ ही करियर को लेकर मार्गदर्शन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें