फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
शामली में एनसीसी के छात्रो को यातायात के बारे में जानकारी देते यातायात प्रभारी भवर सिंह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों को यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

शामली। सड़कों और चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए, जबकि कई को क्रेन से कब्जे में लिया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों को यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया।
त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ और गन्ना वाहनों के आवागमन को लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। जाम से निपटने के लिए नवंबर यातायात माह के तहत शनिवार को जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने यातायात पुलिस के साथ शहर में नो पार्किंग में सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विजय चौक पर नो पार्किंग में खड़ी कारों के चालान किए। यहां से कई कारों को क्रेन से हटवाकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अजंता चौक पर सड़क पर सवारी बैठाने व उतारने पर रोडवेज बसों और प्राइवेट बसों के चालान किए। धीमानपुरा के निकट स्कूल की बसों की जांच की, जिसमें चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। शिव चौक से जा रहे एनसीसी कैडेटों को रोककर जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने यातायात संचालन का प्रशिक्षण दिया। उनसे कहा गया कि अगर कहीं पर यातायात व्यवस्था बाधित हो तो उसका संचालन कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बताया कि शनिवार को नो पार्किंग में खड़े होने वाले करीब 40 वाहनों के चालान किए जबकि कई वाहन कब्जे में लिए गए। वाहनों को छुड़ाने के लिए वाहन मालिक को चालान और क्रेन का खर्च वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें