फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
आर के इंटर कॉलेज में पौधा रोपण करते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

शामली। 85 बटालियन एनसीसी शामली की सब यूनिट राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों सिल्वर ओक, सागोन, अमरूद, गुलमोहर आदि के पौधे रोपे गए।
कालेज प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा आवंटित किए गए पौधों में अधिकतर पौधे शनिवार को रोपित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेट्स को कहा कि वृक्षों से हमें शुद्ध वायु, इमारती लकड़ी, विभिन्न रोगों के उपचार हेतु जीवन रक्षक औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते हैं। वृक्षों के कारण ही हमारा वातावरण शुद्ध रहता है और सभी जीवों को भरपूर ऑक्सीजन एवं प्राण वायु प्राप्त होती हैं। वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता श्रवण कुमार ने पौधों की प्रजातियों और उनकी देखभाल के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कैडेट अपने तथा अपने परिवार के नाम से एक पौधा रोपण करे और उसकी देखभाल करे। कार्यक्रम में प्रवक्ता रितेंद्र सिंह, सतेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र हुड्डा, मसब्विर अली, रत्नेश कुमार, आशीष कुमार, रवीन्द्र तोमर, सुधीर निर्वाल, शिवकुमार, मनीष भुरानिया, लोकेश शर्मा, अरुण, मुकेश, एनसीसी कैडेट अभिनव, लक्ष्य, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू महिला महाविद्यालय शामली में शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के करीब 150 पौधे रोपित किए। प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने कहा कि वृक्षों से हमारे जीवन एवं प्रकृति में बड़ा महत्व है। इस दौरान उन्होंने कोराना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया।

शामली हिंदू महिला महाविद्यालय में पौधारोपण करती प्राचार्य डॉक्टर मंजू गर्ग- फोटो : SHAMLI

शामली हिंदू महिला महाविद्यालय में पौधा रोपण करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें