फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने 50 पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने 50 पौधे रोपे
विज्ञापन

शामली। यूपी 85 बटालियन एनसीसी शामली की सब यूनिट ने राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रकार के 50 पौधे रोपित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षों के कारण ही हमारा वातावरण शुद्ध रहता है और जीवों को प्राण वायु प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने पौधारोपण के तहत सिल्वर ओक, नीम, अमरूद, अर्जुन, एलोवेरा, गिलोय समेत 50 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षों से हमें शुद्ध वायु, इमारती लकड़ी, विभिन्न रोगों के उपचार हेतु जीवन रक्षक औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते हैं। जिनमें सिल्वर ओक, नीम, अमरूद, अर्जुन, एलोवेरा, गिलोय आदि के फलदार एवं औषधीय प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा और जनहित में पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम चलाया है। जिसमें प्रत्येक कैडेट की सहभागिता जरूरी है। कैडेट्स को अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता श्रवण कुमार कुमार ने वृक्षों की प्रजातियों और उनकी देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रवक्ता रीतेंद्र सिंह, सतेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र हुड्डा, मसब्विर अली, रत्नेश कुमार, दिनेश कुमार, लोकेश शर्मा, एनसीसी कैडेट अभिनव, लक्ष्य, दीपक, नमन, प्रशांत, निखिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें